राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान छठा अधिवेशन करने पर हुई सहमति
राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान का छठा राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए बैठक सम्पन्न
गोपालगंज: जिला मुख्यालय के भी.एम.मैदान से सटे एक निजी आवास पर जिला के प्रमुख भोजपुरी साहित्यकार,कवि,संगीतकार, नाटककार और सामाजिक कार्यकताओं का एक महत्वपूर्ण बैठक श्री गोरख नाथ गुंजन जी के अध्यक्षता में राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान छठा अधिवेशन करने के लिए सम्पन्न हुआ। बैठक का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री जयहिंद प्रसाद जी ने किया। इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राजभाषा भारत सरकार हिंदी सलाहकार समिति सदस्य डॉ उमाशंकर प्रसाद साहू ने अधिवेशन के उद्वेश्य और उसका प्रभाव पर विस्तृत प्रकाश डाला। जिला के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने इसे जिला मुख्यालय में करने का संकल्प लिया और एक स्वर में कहा कि यह अधिवेशन भोजपुरी भाषा आंदोलन और संस्कृति के उद्वेश्य से मिल का पत्थर साबित होगा। सर्वसम्मति से जयहिंद प्रसाद को इस अधिवेशन का संयोजक चुना गया। श्री प्रसाद ने कहा कि इस अधिवेशन में जन भागीदारी से भोजपुरी भाषा को मान्यता नहीं देने वालों की नींद खुल जाएगी। वहीं बिहार संगीत समिति के जिला अध्यक्ष माननीय श्री मनोज शर्मा व्यास जी ने कहा कि हमारे बीस हजार साथी हैं जो इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव डॉ कुमार कौशल, उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार गुप्ता,श्री कन्हैया चौरसिया,पत्रकार मनीष गुप्ता,श्री संजय कुमार,श्री मंटू कुमार,विमल शर्मा,ब्रजेश पाण्डेय,सहित दर्जनों सम्मानित विद्वान साहित्यकार उपस्थित रहे

