राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान के छठा अधिवेशन गोपालगंज में : डॉ उमाशंकर साहू
मार्च २७,२८,२९ मार्च होगा तीन दिवसीय माह जुटान
गोपालगंज( नि संवाददाता) जिला मुख्यालय के गायत्री मंदिर
के पावन परिसर में राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान के छठा अधिवेशन के रूप रेखा तय करने के लिए नागेश्वर प्रसाद सिंह जी के अध्यक्षता में तीन दिवसीय आयोजन कराने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ उमाशंकर साहू ने कहा कि माता थावे भवानी के आंगन में यह अधिवेशन भोजपुरी आंदोलन को धारदार बनाएगा। महासचिव डॉ कुमार कौशल जी ने कहा कि संस्थान की यह जिम्मेदारी है कि वह भोजपुरी के लड़ाई को हम इसके अंतिम अंजाम तक पहुंचाएंगे।
छठे अधिवेशन के लिए डॉ गोरखनाथ गुंजन को संयोजक डॉ जय हिंद साह को स्वागताध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव को महासचिव सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव श्री जयनेंद्र शुक्ल उपाध्यक्ष कुमार संजय और मिथिलेश गौतम देव कुमार नागेश्वर प्रसाद सिंह को दायित्व दिया गया। वही उपसमिति में पत्राचार पंजीयन समिति के लिए श्यामकिशोर पांडेय कन्हैया चौरसिया संदीप कुमार रंगयात्रा मेला अनिल कु गुप्ता देवकुमार गुप्ता अधिवक्ता संस्कृतिक समिति मनोज शर्मा मधुसूदन प्रसाद रियाज अली साहिल,मिथिलेश कुमार गौतम जी और अन्य समितियों का गठन किया गया।
इस अवसर पर अनिल कुमार गुप्ता गोरखनाथ गुंजन,कन्हैया जी हीरालाल साहू,प्रो रामायोदय प्रसाद सिद्धेश्वर शाही,अनिल कुमार गुप्ता , कन्हैया चौरसिया,मनोज शर्मा व्यास,प्रो कुमार कौशल गुड्डू सिंह, डी एन सिंह संदीप कुमार कुमार संजय ,संजय श्रीवास्तव अमृत कुमार पाण्डेय श्री अनीश उपाधयया गणेश साह उमेश कुमार, जगतनारायण साह,मधुसूदन तिवारी मधु राजेश जी मुकेश त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। नवनियुक्त स्वागताध्यक्ष जय हिंद साह ने कहा कि यह अधिवेशन भोजपुरी भाषा को मान्यता दिलाने के लिए जाना जाएगा। संचालन अनिल कुमार गुप्ता ने तथा धन्यवाद ज्ञापन जयहिंद साह ने किया।



